सेवा सेतु केंद्र बना आमजन और शासन के बीच भरोसे का मजबूत सेतु

भैंसमा के धुनेश्वर कंवर को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, समय पर मिली शासकीय सुविधा

कोरबा, 03 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। योजना के तहत शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र और अन्य सेवाएं लोगों को उनके नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सेवा सेतु केंद्र सुशासन की मजबूत कड़ी बनकर नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह प्रशासन का अनुभव करा रहे हैं।
इसी क्रम में कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी श्री धुनेश्वर कंवर (पिता श्री लल्ला राम) ने सेवा सेतु केंद्र भैंसमा में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए निर्धारित समय में उन्हें तीनों प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए।
श्री धुनेश्वर कंवर ने बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने से उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशील और जनहितैषी सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ने शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और संतोष लगातार बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम