ई.वी. पीजी कॉलेज के निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

इंटीरियर, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था के साथ सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शेड और कंक्रीटीकरण पर भी दिया जोर

कोरबा, 03 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम में शेष बचे निर्माण एवं इंटीरियर संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और महाविद्यालय को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑडिटोरियम में किए जाने वाले इंटीरियर कार्य, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थापना को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम को सभी आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे यहां शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से आयोजन किया जा सके।
कलेक्टर श्री दुदावत ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम की उपयोगिता, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा महाविद्यालय की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों से पीजी कॉलेज मैदान में प्रस्तावित एस्ट्रोटर्फ मैदान सहित ऑडिटोरियम के शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए चल रही निविदा प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ऑडिटोरियम शीघ्र पूर्ण होकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऑडिटोरियम परिसर के बाहर पर्याप्त शेड निर्माण, प्रवेश द्वार से सीढ़ियों तक शेड लगाने तथा पूरे मार्ग का कंक्रीटीकरण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बारिश एवं तेज धूप के दौरान विद्यार्थियों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा परिसर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम के अधिकारी, महाविद्यालय प्रबंधन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम