10 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप अभियान

1 से 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों को मिलेगा एल्बेंडाजोल का लाभ, एनीमिया और कुपोषण से बचाव पर जोर

कोरबा, 07 अगस्त 2026। जिले में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस तथा 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस अभियान में जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।
10 अगस्त को छूटे तो 17 अगस्त को मिलेगा मौका
अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा 10 अगस्त को कृमिनाशक दवा लेने से छूट जाता है, तो उसे 17 अगस्त के मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवस पर अपने बच्चों को संबंधित स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर दवा का सेवन जरूर कराएं।
उम्र के अनुसार दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली चूरा करके पानी के साथ चम्मच से दी जाएगी। 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चूरा कर पानी के साथ खिलाई जाएगी, जबकि 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इससे खून की कमी, कमजोरी, पोषण संबंधी समस्याएं तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को इन समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दवा के बाद मामूली परेशानी हो तो घबराएं नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एल्बेंडाजोल सामान्यतः सुरक्षित है। दवा लेने के बाद कुछ बच्चों में जी मिचलाना, उल्टी-दस्त, पेट में हल्का दर्द या थकान जैसे मामूली प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को खुली एवं छायादार जगह पर आराम कराने और पर्याप्त पानी पिलाने की सलाह दी गई है। वहीं, यदि बच्चा पहले से बीमार है तो उसे एल्बेंडाजोल की गोली नहीं दी जानी है।
अभिभावकों से अभियान को सफल बनाने की अपील
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के नागरिकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 1 से 19 वर्ष तक के प्रत्येक पात्र बच्चे और किशोर-किशोरी को कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कृमि संक्रमण को दूर करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में एनीमिया की रोकथाम, पोषण स्तर में सुधार और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित करना भी है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि 10 अगस्त को कोई बच्चा दवा लेने से वंचित रह जाए तो 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर उसे दवा जरूर खिलाएं, ताकि जिले का कोई भी पात्र बच्चा अभियान के लाभ से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम