अंबेडकर भवन में संगीतमय कार्यक्रम ने बांधा समां, सिंगर अर्पिता कर की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

कोरबा। एनटीपीसी टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित भव्य संगीतमय कार्यक्रम में संगीतप्रेमियों ने शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सारेगामा फेम गायिका अर्पिता कर ने अपनी मधुर एवं दमदार आवाज से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक देर तक झूमते रहे। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में JMC Live Band एवं डांसर्स ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लाइव बैंड के साथ अर्पिता कर की गायकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंच पर गायन, वादन और नृत्य की शानदार जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मंच पर “80th Years Celebration” की थीम भी प्रमुखता से प्रदर्शित की गई थी। अंबेडकर भवन में आयोजित इस संगीतमय आयोजन में एनटीपीसी टाउनशिप के रहवासियों सहित बड़ी संख्या में संगीतप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

गायिका अर्पिता कर ने अपनी प्रभावशाली गायकी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने कार्यक्रम के यादगार पलों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। देर तक चले इस संगीतमय आयोजन ने एनटीपीसी टाउनशिप में उत्सव, उमंग और मनोरंजन का माहौल बना दिया।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम