कुएं ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ सब्जियों की खेती से बढ़ी रामप्रसाद की आमदनी

रोजगार गारंटी योजना से मिला कुआं, सालभर खेती का बना मजबूत आधार

कोरबा, 29 सितंबर 2026।
कभी सिंचाई के पर्याप्त साधन के अभाव में अपनी खेती योग्य जमीन का पूरा उपयोग नहीं कर पाने वाले ग्राम पंचायत पसान के किसान श्री रामप्रसाद की जिंदगी में अब बदलाव दिखाई दे रहा है। रोजगार गारंटी योजना के तहत खेत में कुआं निर्माण की सुविधा मिलने के बाद उनकी खेती को नई दिशा मिली है। सिंचाई के स्थायी साधन से बारिश पर निर्भरता कम हुई और अब वे सालभर अलग-अलग फसलों एवं मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।


जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान निवासी रामप्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनके पास खेती योग्य भूमि तो थी, लेकिन पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं होने के कारण खेत का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। गांव में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने अपनी समस्या पंचायत के समक्ष रखी। पंचायत सचिव द्वारा उन्हें रोजगार गारंटी योजना के तहत कुआं निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
रामप्रसाद ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद कुआं निर्माण कार्य को मंजूरी मिली और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण शुरू किया गया। कठिन मिट्टी वाले स्थान पर भी ग्रामीण श्रमिकों ने मेहनत कर कुएं का निर्माण पूरा किया।

कुएं से सिंचाई, खेतों में सालभर हरियाली
कुआं तैयार होने के बाद रामप्रसाद के खेतों को सिंचाई का स्थायी आधार मिल गया। अब वे खरीफ मौसम में धान की खेती के साथ रबी और ग्रीष्म मौसम में दलहन तथा भिण्डी, टमाटर, आलू, करेला, बरबट्टी, लौकी, खीरा और ककड़ी जैसी मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार पंप के माध्यम से कुएं का पानी खेतों तक पहुंचाया जाता है।
खेत में तैयार सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेचकर उन्हें नियमित अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। फसल विविधीकरण से खेती से होने वाली आय में वृद्धि हुई है और कृषि कार्य परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


निर्माण के दौरान ग्रामीणों को भी मिला रोजगार
कुएं के निर्माण से केवल रामप्रसाद को ही लाभ नहीं मिला, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान गांव के जॉब कार्डधारी ग्रामीण श्रमिकों को भी रोजगार का अवसर मिला। श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य की मजदूरी नियमानुसार उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इस तरह योजना के माध्यम से एक ओर ग्रामीणों को रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर किसान के खेत में स्थायी सिंचाई परिसंपत्ति का निर्माण हुआ।


रामप्रसाद बोले—अब सालभर कर पा रहे हैं खेती
रामप्रसाद बताते हैं कि कुआं बनने के बाद खेती करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब वे पानी की उपलब्धता के अनुसार फसल का चयन कर सकते हैं और अपने खेत का सालभर उपयोग कर पा रहे हैं। धान के साथ दलहन और मौसमी सब्जियों की खेती से उन्हें आय के नए अवसर मिले हैं। सब्जियों की बिक्री से प्राप्त आमदनी परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।


रामप्रसाद ने ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने और खेती-किसानी को मजबूत करने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोजगार गारंटी योजना से मिला कुआं उनके परिवार के लिए केवल सिंचाई का साधन नहीं, बल्कि सालभर खेती और बढ़ती आमदनी का मजबूत आधार बन गया है।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ