पर्यावरण संरक्षण की कार्ययोजना पर देशभर के पर्यावरणविदों का मंथन

26 प्रांतों के 49 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, छत्तीसगढ़ से नरेश जायसवाल ने साझा किए पर्यावरणीय कार्यों के अनुभव

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और आगामी वर्ष की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक श्री रामकृष्ण ट्रस्ट, कुकमा गांव, भुज, कच्छ (गुजरात) में किया गया। कार्यशाला में देश के 26 प्रांतों से 49 पर्यावरण पदाधिकारियों एवं पर्यावरणविदों ने सहभागिता की। विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से प्रांतीय पर्यावरण संयोजक श्री नरेश जायसवाल ने प्रतिनिधित्व किया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में श्री डी. रामा राम बिश्नोई ने आयोजन के उद्देश्य एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री मनोज भाई सोलंकी ने पर्यावरण को “जीवन का कवच” बताते हुए इसके संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। वहीं विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री गोविंद चंद महंत ने पंचभूत आधारित पर्यावरण चिंतन, हरित विद्यालय तथा पर्यावरण शिक्षा को विद्यालयीन गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यशाला में विभिन्न प्रांतों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा आगामी वर्ष की योजनाओं पर PPT प्रस्तुतियां दी गईं। छत्तीसगढ़ की ओर से श्री नरेश जायसवाल ने प्रदेश में संचालित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने जल प्रबंधन, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बोरी बंधान, हर्बल वाटिका और सोलर पैनल जैसे कार्यों के अनुभव प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में कार्यशाला के दौरान गाय के गोबर से निर्मित पूजा की थाली, कटोरी एवं दीवार घड़ी जैसे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का अवलोकन भी किया गया। इन उत्पादों ने प्राकृतिक एवं स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, जैविक सामग्री से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वरोजगार की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

तंत्र, बैठक और प्रवास को प्रभावी पर्यावरण कार्य का आधार बताया

मध्य क्षेत्र से 8 अपेक्षित कार्यकर्ताओं में से 5 कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में सहभागिता की। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री नरेश जायसवाल ने प्रदेश में किए जा रहे पर्यावरणीय कार्यों और अनुभवों को देशभर से आए प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

समापन सत्र में श्री बालकृष्ण जी ने पर्यावरण कार्य को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने “तंत्र, बैठक एवं प्रवास” को प्रभावी कार्य का आधार बताते हुए नियमित समीक्षा, अनुभव-साझाकरण और जमीनी स्तर पर निरंतर प्रवास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य केवल किसी एक संस्था या वर्ग तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से व्यापक रूप लेना चाहिए।

कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण को विद्यालयों, परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल संवर्धन, हरित वातावरण के निर्माण तथा पर्यावरण शिक्षा को व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ने पर व्यापक मंथन किया गया। आगामी वर्ष में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए विभिन्न प्रांतों की कार्ययोजनाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया गया।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ