चारपारा प्राथमिक शाला में 4 वर्षों से एक शिक्षक के भरोसे 45 बच्चे, भीम आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर, 03 अगस्त 2026। जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका के प्राथमिक शाला चारपारा में पिछले चार वर्षों से केवल एक शिक्षक के भरोसे 45 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संचालित होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई सूरजपुर ने जिला कलेक्टर को जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना की मांग की है।
जिला प्रभारी राजू कुमार राजवाड़े ने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षकों का पद स्वीकृत है, लेकिन एक शिक्षक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में संबद्ध किए जाने के कारण पिछले चार वर्षों से केवल एक शिक्षक ही पूरे विद्यालय का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संबद्ध शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद संबंधित शिक्षक अब तक विद्यालय नहीं लौटे हैं।

भीम आर्मी ने मांग की है कि प्राथमिक शाला चारपारा में प्रधानपाठक के अतिरिक्त दो शिक्षकों की पदस्थापना की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके और शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित न हो।
संगठन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई सूरजपुर द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आयुष अग्रवाल के परिवार को मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़े कदम कोरबा, 11 सितंबर 2026। सूरज की रोशनी अब केवल…

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून कोरबा, 11 सितंबर 2026। कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच जीवन गुजारने वाली काशीनगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    भारत में शुरू हुआ 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, दुनिया की निगाहें दिल्ली पर

    भारत में शुरू हुआ 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, दुनिया की निगाहें दिल्ली पर

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव