एनटीपीसी कोरबा में जूनियर अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण का अवसर

कोरबा, 3 अगस्त। युवा खिलाड़ियों में फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एनटीपीसी कोरबा ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप एवं कोचिंग कैंप का शुभारंभ किया है। 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पांच दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएफए रायपुर, बालोद, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, राजनांदगांव, नारायणपुर और बिलासपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला डीएफए रायगढ़ और डीएफए दुर्ग के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

उद्घाटन समारोह में एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) श्री किशोर चंद्र पात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एनटीपीसी कोरबा युवाओं के खेल विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस का विकास करते हैं।

चैंपियनशिप के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 4 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित 21 दिवसीय आवासीय फुटबॉल कोचिंग शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, आधुनिक खेल रणनीति और फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।एनटीपीसी कोरबा की यह पहल जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं, जबकि युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित कोचिंग शिविर में स्थान बनाने और अपने खेल करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ