अमित शाह से सम्मानित दंतेवाड़ा पुलिस अधिकारियों का एसपी ने किया अभिनंदननक्सल उन्मूलन, जनसुरक्षा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों को मिला सम्मान

दंतेवाड़ानक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, जनविश्वास अर्जित करने तथा राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदत्त सम्मान के उपरांत गुरुवार को दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने सम्मानित अधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे, आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती, संजय पोटाम, संतोष हेमला, चैतराम गुरुपंच, रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारीलाल मौर्य, लोचन पैकरा तथा कोसा कुंजाम शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पेशेवर दक्षता, सेवा भावना और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी भविष्य में भी जिले और छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम