कनकी रोड पर असामाजिक तत्वों की हरकतों पर लगाम लगाने रातभर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

कनकी रोड पर असामाजिक तत्वों की हरकतों पर लगाम लगाने रातभर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

कोरबा।
हिंदू नारायणी सेवा समिति (रजि.) कोरबा ने सावन माह में प्रत्येक सोमवार की रात कनकी धाम जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक, कोरबा को ज्ञापन सौंपते हुए असामाजिक तत्वों एवं विधर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
समिति की ओर से 4 अगस्त 2026 को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से सावन सोमवार की रात कनकी धाम पैदल जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर परेशान किया जाता है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और झगड़े जैसी घटनाएं होती हैं, जिससे भक्तों में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ युवक तेज आवाज वाले और फटे साइलेंसर वाले वाहनों से अनावश्यक शोर-शराबा कर धार्मिक माहौल को प्रभावित करते हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कनकी धाम जाने वाले मार्ग पर दहशत का वातावरण बना रहता है।

हिंदू नारायणी सेवा समिति ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि प्रत्येक सावन सोमवार की रात रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कनकी धाम एवं सर्वमंगला मंदिर जाने वाले दोनों मार्गों पर अलग-अलग पुलिस पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए जाएं। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।
समिति का कहना है कि पुलिस की सक्रिय निगरानी और प्रभावी कार्रवाई से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि सावन माह में हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। ज्ञापन पर हिंदू नारायणी सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल एवं समिति के सचिव के हस्ताक्षर हैं।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम