कलेक्टर जनदर्शन से मिली नई उम्मीद, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने आसान की जिंदगी

श्री शिवचरण केवट और सुश्री सावित्री साहू को मिली नई सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन जरूरतमंद नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम गोढ़ी निवासी 50 वर्षीय श्री शिवचरण केवट और ग्राम दादरकला निवासी 27 वर्षीय सुश्री सावित्री साहू ने आवागमन में सुविधा के लिए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया था।
दोनों आवेदकों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए दूसरों की सहायता पर निर्भर रहना पड़ता था। उनकी समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। सुविधा मिलने के बाद दोनों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।
श्री शिवचरण केवट ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। अब वे पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्र होकर अपने आवश्यक कार्य कर सकेंगे। वहीं सुश्री सावित्री साहू ने भी इस सहायता को अपने लिए नई उम्मीद बताते हुए कहा कि आवागमन की परेशानी कम होने से दैनिक कार्यों को पूरा करना आसान होगा।
दोनों हितग्राहियों ने समय पर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर जनदर्शन में दिया गया उनका आवेदन अब आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन गया है।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम