नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत

पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में आयोजित हुआ नशा मुक्ति शपथ समारोह

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर, जिला कोरबा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा। विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे समाज पर गंभीर एवं दूरगामी दुष्प्रभाव डालता है। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाकर ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आयुष अग्रवाल के परिवार को मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़े कदम कोरबा, 11 सितंबर 2026। सूरज की रोशनी अब केवल…

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून कोरबा, 11 सितंबर 2026। कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच जीवन गुजारने वाली काशीनगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    भारत में शुरू हुआ 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, दुनिया की निगाहें दिल्ली पर

    भारत में शुरू हुआ 18वां BRICS शिखर सम्मेलन, दुनिया की निगाहें दिल्ली पर

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    अब सूरज से रोशन होता है घर, बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव