
कोरबा। वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीतामढ़ी चौक से सीएसईबी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात जिला प्रशासन, नगर निगम एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सीएसईबी चौक से घंटाघर तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित हुई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा कोरबा राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला संगठन सह प्रभारी श्री ब्रिजेंद्र शुक्ला, पूर्व महापौर श्री जागेश लांबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सभापति श्रीमती नूतन सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, एआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और गौरव की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम ने कोरबा में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।






