बालको ने बच्चों को दी पार्क की सौगात मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया शुभारंभ

बालकोनगर, 28 जुलाई। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्थानीय समुदाय को एक और बड़ी सौगात देते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्य अतिथि तथा कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बालको के मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

करीब 13 हजार वर्गफुट क्षेत्र में विकसित यह पार्क पहले कचरा प्रभावित एवं अनुपयोगी भूमि थी, जिसे आधुनिक सामुदायिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, एक्यूप्रेशर पाथवे, हरित लॉन और अरेका पाम के पौधों से आकर्षक हरित वातावरण तैयार किया गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा संचालित जल आपूर्ति प्रणाली भी स्थापित की गई है।

लोकार्पण के बाद अतिथियों ने पार्क का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक भवन और आधारभूत सुविधाओं के विकास के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। औद्योगिक विकास से कोरबा में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि बालको के विकास कार्य क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई देते हैं। आधुनिक पार्क, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

परसाभाठा के पार्षद बद्री किरण ने पार्क के निर्माण के लिए बालको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी उन्नति परियोजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, मशरूम उत्पादन, कोसाकारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आंगनबाड़ी और विद्यालयों के उन्नयन जैसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार कर रही है। उन्होंने नागरिकों से पार्क को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील भी की।

बालको ने कहा कि यह पहल समुदाय को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा सतत एवं समावेशी विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हाल के महीनों में कंपनी द्वारा सामुदायिक भवन, सड़क, पार्क और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं को भी स्थानीय प्रशासन एवं जनता को समर्पित किया गया है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प