दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

घर के नजदीक ही धान बेच सकेंगे आसपास के गांवों के किसान, 400 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

कोरबा, 19 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर कोरबा जिले में किसानों की सुविधा के लिए आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों के लिए स्वीकृत इन केंद्रों में पाली विकासखंड का परसदा धान उपार्जन केंद्र भी शामिल है। इस केंद्र के शुरू होने से दूरस्थ गांवों के किसानों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें अपने गांव के नजदीक ही उपज विक्रय की सुविधा मिलेगी।

परसदा उपार्जन केंद्र से परसदा, बापापुती, शिवपुर और फूलवारीपारी सहित आसपास के गांवों के 400 से अधिक पंजीकृत किसान लाभान्वित होंगे। केंद्र में धान खरीदी भी प्रारंभ हो चुकी है। खरीदी के पहले दिन 15 नवंबर को किसान विश्राम सिंह ने 10 क्विंटल 40 किलोग्राम धान बेचा, जबकि 18 नवंबर को महिला किसान रामकली तिवारी ने 53 क्विंटल 60 किलोग्राम धान का विक्रय किया। केंद्र में किसानों के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
पाली विकासखंड के ग्राम बोदलपारा निवासी किसान जानिक राम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपने लगभग छह एकड़ खेत में धान की 1010 किस्म की खेती की है। फसल अच्छी हुई है और पिछले वर्ष की तरह इस साल भी लगभग 72 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है। पहले उन्हें धान बेचने के लिए घर से करीब चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब नजदीक में ही खरीदी केंद्र शुरू होने से समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि नजदीक में धान खरीदी केंद्र खुलना छोटे किसानों के लिए बड़ी सुविधा है। किसानों को धान विक्रय के साथ मिलने वाली अंतर राशि और आदान सहायता राशि भी उनके लिए उपयोगी है।

जिले में इन सात स्थानों पर भी खुले नए उपार्जन केंद्र

परसदा के अतिरिक्त जिले में नवापारा (सि.), परला, डोडकी, ढोलपुर, पुरेना, चोड़ा और मुड़ाली में भी नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं।
नवापारा (सि.) केंद्र से नवापारा, पाल ढुरेना, कोठीखर्रा, सरपता, सिमगा, गड़रा, जामकछार और घोंसरा के किसान लाभान्वित होंगे। परला केंद्र में कापनपारा, धुवापुर, चोटिया, परला, बनिया, भुजंगकछार, मड़ई, लमना, लाद, लालपुर और हड़मोरा के किसानों को सुविधा मिलेगी।
इसी तरह डोडकी केंद्र से टाड़पखना, डोडकी, नवापारा, नानबांका, बहनाईपुर, बड़ेबांका, मदनपुर, सगुना, भोंडकछार, भेलवाटिकरा और पटपरा के किसान धान बेच सकेंगे। ढोलपुर केंद्र से जोरहाडबरी, खमरिया, ढोलपुर और पथरी; पुरेना केंद्र से पुरेना, खरहरी और जर्वे; चोड़ा केंद्र से चोड़ा, अंडीकछार और रामपुर तथा मुड़ाली केंद्र से मुड़ाली और कटसीरा के किसानों को लाभ मिलेगा।
जिले में नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिलेगी। इससे परिवहन खर्च और समय की बचत के साथ पुराने खरीदी केंद्रों पर भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। शासन की इस व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज नजदीकी केंद्रों पर बेचने का अवसर मिलेगा और धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन सकेगी।

  • Related Posts

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे वैक्सीन समर्पित, पोल्ट्री क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती भोपाल, 20 नवंबर 2026।भारत ने पशु चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण…

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    33 मांगों को लेकर देशव्यापी जन आंदोलन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र रायपुर। आदि शक्ति गौ माता सेवा समिति छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में आगामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा