पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

एसडीएम श्री मनोज बंजारे ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

कोरबा, 19 अगस्त 2026। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), विद्युत विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखंड अंतर्गत शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
एसडीएम श्री बंजारे ने शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, खाद्यान्न की उपलब्धता, चावल के समय पर उठाव तथा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली गई।
बैठक में विद्यालयों एवं अन्य शासकीय संस्थानों में पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा भवनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने पहुंच मार्गों की स्थिति, भवनों की आवश्यकता एवं मरम्मत से संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित संस्थानों में सोलर सिस्टम की उपलब्धता, उसकी कार्यशीलता तथा नियमित रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
खाद्य विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न समय पर उपलब्ध हो तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में संधारित की जाने वाली पंजियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसडीएम श्री बंजारे ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पंजियों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुचारू रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ