
कुसमुंडा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का भव्य सामूहिक गायन आयोजित किया गया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर गंगा उदय, शासकीय विद्यालय कुसमुंडा के प्राचार्य लक्ष्मीकान्त साहू तथा बीएमएस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश कुमार राठौर ने की।

कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणी कौशिक, कार्यवाह हर्षवर्धन शर्मा, श्रवण कुमार यादव, रामेश्वर सोनी, जितेन्द्र नाहक, प्रधानपाठक डी.डी. साहू, श्रीमती सुनीता पाटले एवं संतोष राठौर सहित सरस्वती ज्ञान मंदिर के शिक्षकगण तथा भैया-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर शहीद गोपाल फिरतू विद्यालय के प्राचार्य श्री साहू, महिला मंडल की मातृशक्ति, अभिभावकगण तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं देशभक्त नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

वन्दे मातरम्’ की गूंज से वातावरण में राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दिया। सभी अतिथियों, अभिभावकों, भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता के लिए सभी आगंतुकों, अभिभावकों, भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






