
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पहल तेज

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत बनाने, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन तथा बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जा रही हैं। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सनी जी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में संगठन विस्तार का अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शिवनाथ बरेठ जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े जी को संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी अभियान के तहत प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शिवनाथ बरेठ जी के नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचने पर जिला अध्यक्ष श्री आकाश जायसवाल जी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं और गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

संगठन विस्तार के साथ बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा तैयार करने पर जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सनी जी के मार्गदर्शन में नरेंद्र मोदी विचार मंच का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में संगठन को व्यवस्थित रूप से मजबूत बनाना तथा जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में सक्रिय कार्यकारिणियों का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। इसके अंतर्गत जिला स्तर से लेकर ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शिवनाथ बरेठ जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े जी प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कार्यकारिणी की बैठकें लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की भावी कार्ययोजना से अवगत करा रहे हैं। इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की भूमिका सुनिश्चित करना, आपसी तालमेल बढ़ाना तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना है।
बैठकों में जिला अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करें तथा संगठन की गतिविधियों को केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों, नगरों, वार्डों और बूथ स्तर तक पहुंचाएं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य
नरेंद्र मोदी विचार मंच के संगठनात्मक अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग देना है।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संगठनात्मक बैठकों में इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है या नहीं। यदि किसी हितग्राही को जानकारी के अभाव, आवेदन प्रक्रिया में कठिनाई अथवा अन्य कारणों से योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, तो उसे उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और संबंधित विभाग तक पहुंचने में सहयोग करने की दिशा में कार्य किया जाए।
मंच की कार्ययोजना के अनुसार, संगठन के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी आम जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं की जानकारी साझा करने तथा पात्र लोगों को लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाने में सहयोग करेंगे।

धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद सारंगढ़ पहुंचे प्रदेश उपध्यक्ष नरेंद्र वाकड़े जी
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े जी संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत कोरबा से शक्ति होते हुए मुख्य सड़क मार्ग से डभरा एवं चंद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर तथा माता नाथलदाई जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे सारंगढ़ पहुंचे, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शिवनाथ बरेठ जी और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकों का क्रम जारी है। इन बैठकों के माध्यम से जिला इकाइयों को सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक विस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है।

संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास पर बल
नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन विस्तार अभियान जिला स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। जिला अध्यक्षों एवं उनकी टीमों को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रियता के साथ काम करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम एवं संगठनात्मक गतिविधियां इसी व्यापक अभियान का हिस्सा हैं। मंच की निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार, प्रदेश में जिला इकाइयों के गठन और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि संगठन की गतिविधियां समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच सकें और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग मिल सके।






