श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिली ₹20 हजार की मदद, स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष में कर रही है पढ़ाई

श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी की उच्च शिक्षा का खर्च जुटाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा-कुली श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत बसंती बाई को श्रम विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली।
योजना के तहत उनकी प्रथम संतान को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में किया। आर्थिक सहयोग मिलने से बेटी की शिक्षा को आगे बढ़ाने में परिवार को काफी मदद मिली। आज उनकी बेटी स्नातकोत्तर (पीजी) की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और अपने बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
श्रीमती बसंती बाई यादव ने बताया कि श्रम विभाग से प्राप्त सहायता राशि ने उनकी बेटी की पढ़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग, कोरबा तथा छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना जैसी पहल श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की राह को भी मजबूत बनाने में सहायक साबित हो रही हैं।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ