
एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से समय बचाने और कारोबार की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों ने भाग लेकर व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण सत्र पुणे के ट्रेनर एवं लेखक गोल्डी अंबवानी ने लिया। उन्होंने व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में एआई आधारित टूल्स के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी देते हुए बताया कि इनका उपयोग दैनिक कार्यों को सरल बनाने, समय की बचत करने, उत्पादकता बढ़ाने और बेहतर संवाद स्थापित करने में किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई टूल्स के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। व्यवसायियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए आधुनिक तकनीक के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों में सीए आशीष खेतान, विजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस इंटरनेशनल, पूर्व अध्यक्ष सजन अग्रवाल एवं पूर्व जोन अध्यक्ष सीए अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा शुभम अग्रवाल, रोहित असरानी, नरेंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, जोन उपाध्यक्ष अंकित टमकोरिया, सनी मित्तल, उत्कर्ष अग्रवाल, राजन बरनवाल, राम कुमार सोनी और अभिषेक अग्रवाल सहित जेसीआई एवं व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े सदस्य और प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, अभिषेक अग्रवाल, अंश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, प्रियम अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल एवं ज्योति बाला सहित जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सदस्यों का सहयोग रहा।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायियों को एआई की केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि बदलते व्यावसायिक परिवेश में इसके व्यावहारिक और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आधुनिक कारोबार में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है और एआई जैसे टूल्स का सही उपयोग व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित एवं उत्पादक बनाने में सहायक हो सकता है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा दी गई जानकारी और व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी के साथ एआई के विभिन्न व्यावसायिक उपयोगों पर चर्चा हुई। प्रशिक्षण के माध्यम से जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।






