
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वावधान में हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम
भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वावधान में हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम
तिल्दा, रायपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वावधान में तिल्दा शहर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 211 के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर चंदन-वंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मनोज डांडेकर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि दयालु राम गाड़ा, अंबिका सिंह ठाकुर एवं अनिल अग्रवाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मनोज डांडेकर, अंबिका सिंह ठाकुर, अनिल अग्रवाल, दयालु राम गाड़ा, मायाराम साहू, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, घनश्याम साहू, शिवकुमार वर्मा, यशवंत सेन एवं मनोज निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों तक पहुंचने वाले संदेशों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष, तिल्दा द्वारा किया गया। वहीं शिवकुमार वर्मा, तिल्दा ने आभार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।






