विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार

महतारी वंदन योजना से श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे को मिला आर्थिक संबल, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में कर रहीं राशि का उपयोग

कोरबा, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत कोरबा नगर के इमलीडुग्गू निवासी श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे, पति श्री उदय कुर्रे को हर माह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।
श्रीमती तामेश्वरी कुर्रे बताती हैं कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वह मुख्य रूप से स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए करती हैं। परिवार की रोजमर्रा की आवश्यकताओं के बीच हर माह मिलने वाली यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारे का काम कर रही है। इससे छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ घरेलू बजट को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा होती है और उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलती है।
योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती कुर्रे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर माह मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए जिस तरह सहयोग का हाथ बढ़ाया है, वह महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाला नियमित आर्थिक सहयोग उनके लिए आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आर्थिक संबल की दिशा में सहायक साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    कुसमुंडा में किशोर भारती और कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने की दी सीख कोरबा/कुसमुंडा, 11 अगस्त 2026। सरस्वती शिशु मंदिर…

    दंतेवाड़ा के किरंदुल में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल रैली

    हजारों युवा पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल, जय भीम के नारों से गूंज उठी लौहनगरी किरंदुल, दंतेवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोमवार को किरंदुल में आदिवासी समाज की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम