निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कोरबा, 4 अगस्त 2026। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विकासखंडवार विजेता छात्र-छात्राओं को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कोरबा विकासखंड से सेजेस पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पाली विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय रहीं।
कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय तथा सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं।
पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से पीएम श्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम, सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय तथा सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय स्थान पर रहीं।
करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विजेता विद्यार्थी आयुष केशरवानी ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों से जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, डीएमसी श्री बल्लभ दास वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम