मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

वन मंत्री ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों को वितरित किए सुरक्षा उपकरण

कोरबा, 21 अगस्त 2026। वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मानव और हाथियों के बीच बढ़ते द्वंद्व को रोकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग लगातार प्रयासरत है।
इसी क्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉफी प्वाइंट में उन्होंने वन विभाग के हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित की।
वन मंत्री श्री कश्यप ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को सुरक्षा किट प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने तथा मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति में आवश्यक समन्वय स्थापित करने में हाथी मित्र दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैदानी स्तर पर सक्रिय इन सदस्यों की सजगता से वन्यजीव संरक्षण के साथ जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलती है।
श्री कश्यप ने कहा कि हाथी हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के साथ ऐसे उपायों को प्रभावी बनाना आवश्यक है, जिनसे हाथियों और मानव आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, समय पर सूचना, सतत निगरानी तथा वन विभाग के मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है।
उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों से सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं एवं उनके मैदानी अनुभवों की जानकारी भी ली तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने से दल के सदस्यों को वन क्षेत्र एवं हाथी प्रभावित इलाकों में कार्य करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधन मिल सकेंगे।
इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी, श्री जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम