श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश

कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ एवं नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के अवसर पर ‘दीक्षारम्भ समारोह-2026’ का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री जुड़ावन सिंह, मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष, विद्या भारती ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों, भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों एवं समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिकता का विकास भी है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़कर आधुनिक शिक्षा के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

श्री दीपक सोनी, प्रांत प्रमुख, विद्या भारती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई तकनीकों एवं बदलते शैक्षणिक परिवेश की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ विषयगत दक्षता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
श्री छेदी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षण समिति ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
वहीं श्री बजरंग अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, कोरबा ने नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन करते हुए शिक्षा के महत्व तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में आए बदलावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को विद्यार्थी जीवन की सफलता का आधार बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने स्वागत उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्राओं एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत पाठ्यक्रम में किए गए परिवर्तनों एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, सचिव श्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा अग्रवाल एवं सदस्य श्री भागवत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मंचस्थ रहे। उन्होंने नवप्रवेशित छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजना चौधरी ने नीति के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देते हुए संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं कैप्टेन मुकेश अधलखा, जिला प्रभारी-भारतीय ज्ञान परीक्षा ने भारतीय संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों से छात्राओं को अवगत कराया।
प्रतिभाशाली छात्राओं का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं में से चयनित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एम्बेसडर को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सब-कोऑर्डिनेटर सुश्री रुचिका कल्ला ने किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अन्नू सिंह एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती किरण बाजपेई का विशेष योगदान रहा।
समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विभिन्न सेमेस्टर की छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति, आधुनिक शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का समन्वय देखने को मिला।

  • Related Posts

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    प्रशासन ने कहा—भवन पहले ही वैकल्पिक स्थानों पर किए जा चुके थे स्थानांतरित, इसके बाद हटाए गए जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवन कोरबा, 20 सितंबर 2026।हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प