आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल

डीएमएफटी की ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ से उच्च शिक्षा की राह हुई आसान

कोरबा, 31 अगस्त 2026। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ संचालित की जा रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योजना के तहत कोरबा जिले के दो विद्यार्थियों को 53,500/- , 53,500/- रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम नरईबोध निवासी श्री विनय कुमार राठौर तथा ग्राम डगनियाखार निवासी सुश्री दिव्या शामिल हैं।

सहायता राशि प्राप्त होने से दोनों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान हुई है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच मिला यह सहयोग उनके लिए केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि अपने सपनों और लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत संबल भी है।

कलेक्टर श्री दुदावत ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीएमएफटी की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प