कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न हों : कलेक्टर

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश
पीएमजीएसवाई की संधारण अवधि पूरी कर चुकी सड़कों की सूची तैयार करने के निर्देश
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश

कोरबा, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों तथा शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के शत-प्रतिशत पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन सही तरीके से भरवाए जाएं और विद्यार्थियों को समय पर इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।
बैठक में कलेक्टर ने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को विभागीय फाइलों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने ई-एचआरएमएस में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के शेष कर्मचारियों की 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग पूर्ण कराने तथा इसकी पूर्णता का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम हरदेवा में हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पुराने पुल की तुलना में बड़े नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सरमा में पीडब्ल्यूडी के पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
उन्होंने कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत ऐसी सड़कों की सूची तैयार की जाए, जिनकी संधारण अवधि समाप्त हो चुकी है, ताकि उनके संधारण एवं आवश्यक मरम्मत की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जा सके।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आईटीआई रामपुर में शेष मरम्मत कार्यों में आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवोदय विद्यालय से संबंधित लंबित कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा।
विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के कार्यों का सत्यापन कर भुगतान के निर्देश
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं का जनपद सीईओ के समन्वय से सत्यापन कर भुगतान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरी में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर कार्यपालन अभियंता पीएचई को नोटिस जारी करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इसके पश्चात सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसी) से विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने वीबी रामजी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को सीमांकन से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने विकसित भारत माय भारत युवा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच कार्य में तेजी लाने तथा सरपंच एवं सचिवों का सहयोग लेने को कहा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा समारोह को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम