स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

मंच, बैठक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा, 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच, बैठक, वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण के साथ-साथ साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। समारोह का आयोजन प्रातः लगभग 9 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़वासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं विभागों को सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय निकायों में महापौर अथवा अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को सौंपे गए दायित्व, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा; राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े एवं…

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल से हुई लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा; संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर सारंगढ़-बिलाईगढ़।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल, जिला कोरबा की बैठक संपन्न

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ ने किया सारंगढ़ का दौरा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में विजयादशमी उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चार समितियों को ₹4 लाख देने की घोषणा

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सर्किट हाउस, 3.11 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा 100% शुल्कमुक्त प्रवेश

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ

    दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला: SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर फॉर्म-6 से दोबारा पंजीकरण का रास्ता साफ