जर्जर सड़कों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबेडकर चौक पर किया चक्का जाम

बायपास व केतका रोड की मरम्मत की मांग, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सूरजपुर। शहर के सूरजपुर बायपास रोड एवं केतका रोड की जर्जर हालत के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर (ग्रामीण) के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सड़कें बदहाल हैं, जिससे आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम सड़क उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम