
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से जबसे धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है, सियासत पर एक बार फिर जातीय रंग चढ़ने लगा है. उत्तर प्रदेश में इसका असर अधिक दिख रहा है, जहां इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया है कि अगर धर्मेंद्र प्रधान की जाति कुर्मी की जगह यादव होती, तब भी क्या वह उनका इस्तीफा मांगते?





