अशोक वाटिका में पौधरोपण कर वनमंत्री ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने किया साल पौधे का रोपण
वन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी: वनमंत्री श्री कश्यप
सतरेंगा-बुका को पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में विकसित करने बनेगी विशेष कार्ययोजना

कोरबा, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान अशोक वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत साल पौधे का रोपण किया। उन्होंने कहा कि जंगल और प्राकृतिक स्थल हमारी साझा धरोहर हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन करते हुए भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वनमंत्री श्री कश्यप ने अशोक वाटिका का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वाटिका के सुव्यवस्थित संचालन पर उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने तथा उनके संबंध में जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थी यहां आकर पौधों की विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन कर सकें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों।

श्री कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही मानव जीवन और आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। कोरबा जिले में अनेक प्राकृतिक एवं दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें संरक्षित करते हुए पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सतरेंगा और बुका को पर्यटन के नए आकर्षण के रूप में विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने तथा पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।
वनमंत्री ने जिले में पाए जाने वाले दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने किंग कोबरा और रसेल वाइपर के संरक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। साथ ही पुरानी बस्ती कोरबा स्थित वन विभाग के पुराने डिपो को सुंदर उद्यान के रूप में विकसित करने की संभावनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बताया कि नगर निगम एवं शासन-प्रशासन द्वारा हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर पौधरोपण किया जा रहा है। नगर में उद्यानों के विकास के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी कार्य किया जा रहा है। लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि नगर के मध्य स्थित अशोक वाटिका लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत है। यहां विभिन्न प्रजातियों के 3 हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब का गठन किया गया है। परिसर में तालाब भी है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक मॉर्निंग वॉक एवं भ्रमण के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में अशोक वाटिका के रखरखाव पर लगभग 25 लाख रुपये वार्षिक व्यय होता था, जबकि वर्तमान में वाटिका से लगभग 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह आय प्राप्त हो रही है। इससे आमजनों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हुए हैं।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। वनमंत्री ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल हरियाली का विस्तार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम