वार्ड क्रमांक 43 कैलाश नगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने कराया नेत्र परीक्षण, मुख्य अतिथि हितानंद अग्रवाल ने भी कराई आंखों की जांच

कोरबा। वार्ड क्रमांक 43, कैलाश नगर स्थित सामुदायिक भवन में RDM ऑप्टिकल्स चश्मा घर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और नेत्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं भी शिविर में अपनी आंखों की जांच कराई तथा शिविर में पहुंचे नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर के दौरान नेत्र जांच के साथ लोगों को आंखों की नियमित जांच, उचित देखभाल एवं बेहतर दृष्टि के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि समय-समय पर नेत्रों की जांच कराना आंखों को स्वस्थ रखने और दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण है।
जनहित से जुड़े इस आयोजन की सफलता के लिए वार्डवासियों, आयोजकों एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम