कोसा बीज केंद्र पोड़ी में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन

50 से अधिक तसर रेशमकीट पालक किसानों ने लिया भाग, वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी

कोरबा, 7 अगस्त 2026। केंद्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत कोसा बीज केंद्र पोड़ी, जिला कोरबा में तसर रेशमकीट पालक किसानों के लिए तकनीकी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सहायक संचालक रेशम, जिला कोरबा श्री बलभद्र सिंह भंडारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह तथा केंद्र प्रभारी श्री गुलशन कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह ने किसानों को तसर रेशमकीट पालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कीटपालन गृह के डिसिन्फेक्शन की तकनीक, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का सही मिश्रण तैयार करने, सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव तथा जीवन शुद्धा के छिड़काव की विधि के बारे में बताया। इन तकनीकों का मौके पर प्रदर्शन भी किया गया, ताकि किसान इन्हें व्यवहारिक रूप से समझकर अपने कीटपालन केंद्रों में सही तरीके से उपयोग कर सकें।
सहायक संचालक रेशम श्री बलभद्र सिंह भंडारी ने अधिक से अधिक किसानों को ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अधिक से अधिक किसान जुड़कर आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने केंद्र से जुड़े किसानों को सफलतापूर्वक कोसा उत्पादन करने के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी बेहतर तकनीक अपनाकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में करतला केंद्र के केंद्र प्रभारी श्री गुलशन कुमार ने केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा कोसा बीज केंद्र पोड़ी, जिला कोरबा में MRMA 2.0 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सफल सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम