Korba: ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार, कोरबा-भिलाई मार्ग पर 2 किमी लंबा जाम, स्कूल बसें और यात्री घंटों फंसे

आज सुबह कोरबा-भिलाई मार्ग पर गौ माता चौक से भिलाई खुर्द तक करीब 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगे इस जाम में ट्रेलर, ट्रैक्टर, चारपहिया, कार, बाइक सवारों के साथ-साथ बच्चों से भरी स्कूल बसें भी फंस गईं।

जानकारी के अनुसार गौ माता चौक के पास एक ट्रेलर अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई। संकरे मार्ग और भारी वाहनों की अधिकता के कारण जाम की स्थिति देखते ही देखते विकराल हो गई।

जाम में फंसी स्कूल बसों के कारण दर्जनों बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। कई बच्चे 30-40 मिनट की देरी से कक्षाओं में पहुंचे। वहीं चांपा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। लोग घंटों वाहनों में फंसे रहने के बाद पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रेक डाउन ट्रेलर को साइड में हटवाकर वाहनों को एक-एक कर निकाला। करीब 8 बजे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू हो पाया। 

  • Related Posts

    बालको ने बच्चों को दी पार्क की सौगात मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    बालकोनगर, 28 जुलाई। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्थानीय समुदाय को एक और बड़ी सौगात देते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन के…

    लिफ्ट मांगकर युवक से लूट और जानलेवा हमला, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगकर युवक से लूटपाट और मारपीट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    विचार: परीक्षा के साथ शिक्षा में भी हो सुधार

    विचार: परीक्षा के साथ शिक्षा में भी हो सुधार

    Stock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

    Stock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार; Adani Ports 2% फिसला

    ‘धर्मेंद्र अगर ‘यादव’ होते तब भी इस्तीफा मांगते…’, राजभर ने अखिलेश पर दागा सवाल, जातीय रंग में रंगने लगा इस्तीफा मामला

    ‘धर्मेंद्र अगर ‘यादव’ होते तब भी इस्तीफा मांगते…’, राजभर ने अखिलेश पर दागा सवाल, जातीय रंग में रंगने लगा इस्तीफा मामला

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन को किया विदा, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में योगदान को सराहा