कोरबा में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देकर बच्चों को सुरक्षा, सतर्कता और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत कोरबा में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा ने सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीएसईबी कोरबा में विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें। अनजान व्यक्तियों के साथ-साथ परिचितों, पड़ोसियों अथवा रिश्तेदारों पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें। यदि कोई व्यक्ति लालच देकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करे तो उसके साथ न जाएं। किसी भी असहज अथवा संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी दें।

सुश्री चन्द्रा ने बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन और उनकी भावनाओं को समझने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। कठिन परिस्थितियों में निराश होने के बजाय धैर्य और साहस से उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से 16-17 वर्ष की आयु को जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। भावनाओं में बहकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी जागरूकता एवं सतर्कता आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि कोरबा जिले में बच्चों से संबंधित अथवा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत एक भी प्रकरण सामने न आए और किसी भी परिवार को ऐसी हृदयविदारक घटना का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे वैक्सीन समर्पित, पोल्ट्री क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती भोपाल, 20 नवंबर 2026।भारत ने पशु चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण…

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    घर के नजदीक ही धान बेच सकेंगे आसपास के गांवों के किसान, 400 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ कोरबा, 19 नवंबर 2026।छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर कोरबा जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा