NEET-2026 में प्रियंका सिंह की सफलता पर बीपीएस पोया ने दी बधाई

सलका की बेटी ने तीसरे प्रयास में 368 अंक हासिल कर मेडिकल कॉलेज में बनाई जगह

सूरजपुर। ग्राम पंचायत सलका निवासी प्रधान पाठक रामनाथ सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह ने NEET-2026 में सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और गोंड समाज का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने अपने तीसरे प्रयास में 368 अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
प्रियंका की माता दुर्गावती सिंह गृहिणी हैं, जबकि उनके बड़े भाई कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के बीच निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर प्रियंका ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। NEET में चयन के बाद उनका प्रवेश शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद (छत्तीसगढ़) में हुआ है, जहां वे चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करेंगी।

प्रियंका की सफलता पर सोशल एक्टिविस्ट एवं जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, सूरजपुर बी.पी.एस. पोया ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बी.पी.एस. पोया ने कहा कि प्रियंका सिंह गोंड समाज और आदिवासी समुदाय की बेटी हैं। उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा द्वारा सीमित संसाधनों के बीच निरंतर प्रयास करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में चिकित्सा, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढ़ने की रुचि लगातार बढ़ रही है। यह शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
पोया ने कहा कि प्रियंका की उपलब्धि केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो ग्रामीण परिवेश में रहते हुए सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं आदिवासी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रियंका को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य में समाज और देश की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बोधन सिंह पोर्ते, ब्लॉक उपाध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा, सूरजपुर; रामप्रसाद सिंह कोर्राम, सरपंच प्रतिनिधि, मानी; शिव भजन सिंह मरकाम; दीनदयाल सिंह उर्रे, सहायक शिक्षक; गुलाब सिंह नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, रामानुजनगर; गौरीशंकर सिंह नेताम, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, सूरजपुर तथा अयोध्या सिंह मरकाम, सामाजिक कार्यकर्ता, सूरजपुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प