पशुधन विकास विभाग ने 52 पशुओं को लगाए रेडियम बेल्ट

Oplus_131072

रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष अभियान

कोरबा, 31 अगस्त 2026। पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पंचायत छुरी, विकासखंड कटघोरा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले 52 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए गए। रेडियम बेल्ट के माध्यम से रात के समय सड़क पर मौजूद पशु वाहन चालकों को दूर से ही आसानी से दिखाई देंगे। इससे वाहन चालकों को समय रहते सावधान होने में मदद मिलेगी और पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकेगा।
पशुधन विकास विभाग ने पशुपालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में सड़कों पर न छोड़ें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी आवश्यक सावधानी बरतें।
विभाग द्वारा पशु एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प