रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किश्त

सरस्वती चौहान बोलीं—“विष्णु भैया ने राखी से पहले दिया उपहार”

कोरबा, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से बहनों की खुशियां और बढ़ गई हैं। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। इससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले की तरह दूसरों पर निर्भर नहीं हैं।
कोरबा नगर के सीतामढ़ी निवासी श्रीमती सरस्वती चौहान भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हर माह समय पर एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। राशि खाते में जमा होने का संदेश मोबाइल पर मिलते ही वे अपनी आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग करती हैं।
श्रीमती चौहान ने बताया कि पहले छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनमें आत्मनिर्भरता का एहसास बढ़ाया है।
उन्होंने कहा, “विष्णु भैया ने हम महिलाओं को एक हजार रुपये का हक दिया है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। ऐसे में भैया ने अपनी बहनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हुए योजना की राशि पहले ही खातों में पहुंचा दी है।”
उन्होंने आगे कहा, “आमतौर पर भाई राखी के बाद बहनों को उपहार देते हैं, लेकिन हमारे विष्णु भैया ने राखी से पहले ही बहनों को यह उपहार दे दिया। इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही नियमित आर्थिक सहायता से श्रीमती सरस्वती चौहान जैसी अनेक महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को स्वयं पूरा कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर समय से पहले मिली 31वीं किश्त उनके लिए आर्थिक सहारा बनने के साथ ही भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का सुखद एहसास भी लेकर आई है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प