हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा में निकलेंगी तिरंगा यात्राएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागों को तैयारियां पूरी कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कोरबा, 07 अगस्त 2026। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ’ कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले में विभिन्न देशभक्ति एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से विद्यार्थियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
जिले में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ एवं मैराथन, तिरंगा लाइटिंग एवं डेकोरेशन, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान और तिरंगा मेला सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
स्कूल-कॉलेजों में भी होंगे देशभक्ति कार्यक्रम
शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा यात्रा, रैली, दौड़ एवं मैराथन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, विशेष प्रदर्शनी तथा ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर तिरंगा रंगोली जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
गांवों से शहरों तक होगी व्यापक भागीदारी
पंचायत विभाग को ग्राम, विकासखंड और जिला स्तर पर कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को तिरंगा निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रत्येक गांव में तिरंगा वितरण एवं बिक्री केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कार्यवाही की जाएगी।
ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों में ध्वज संहिता का विशेष रूप से पालन किया जाएगा।
‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, जागरूकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की तैयारियां पूरी कर व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव…

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    विष्णु भैया की मदद से घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही बड़ी राहत कोरबा, 02 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    हर महीने का संबल, आत्मनिर्भरता की नई राह: महतारी वंदन योजना से नेहा के जीवन में आया बदलाव

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    आधुनिक खेती से पुष्पेन्द्र कुमार ने बढ़ाई आमदनी, गांव के किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    भोजली विसर्जन में दिखी आस्था और उत्साह की रंगीन छटा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत विभाग स्तरीय बैठक संपन्न, घुमंतू जाति उत्थान एवं संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    सरस्वती शिक्षा संस्थान की विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम