विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

कोरबा, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की बहनों के लिए यह पर्व और भी खास हो गया है। कोरबा नगर के शारदा विहार निवासी श्रीमती सुखसागर चौहान के लिए भी इस बार रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी हैं। उनके खाते में योजना की राशि पहुंच चुकी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं।
श्रीमती सुखसागर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही उनके खातों में राशि पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिलने से वे अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाई जब अपनी बहन की जरूरत बिना कहे समझ ले, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना से महिलाओं को सम्मान के साथ अपने परिवार के लिए निर्णय लेने और अपनी जरूरतें पूरी करने का आत्मविश्वास मिला है।
राखी से पहले राशि मिलने पर श्रीमती चौहान ने बताया कि इस बार त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। योजना से मिली राशि से वे बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई और राखी की खरीदारी करेंगी तथा पूरे परिवार के साथ उत्साह और उमंग से रक्षाबंधन मनाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय केवल महिलाओं के बारे में ही नहीं सोचते, बल्कि उनके परिवार और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखते हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन उनके परिवार के लिए और भी खास हो गया है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प