अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

एनटीपीसी जमनीपाली पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

कोरबा, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा ने फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर के अनुसार, कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर 9 सितंबर की रात रूमगरा हवाई पट्टी चौक के समीप गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर कार्रवाई की गई। मौके पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया।
जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित वाहनों में एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर उक्त स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने तत्काल एनटीपीसी जमनीपाली के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। जांच में मौके पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एनटीपीसी के विरुद्ध 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।
अवैध डम्पिंग पर रहेगी लगातार नजर
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डम्पिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने कहा कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे वैक्सीन समर्पित, पोल्ट्री क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती भोपाल, 20 नवंबर 2026।भारत ने पशु चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण…

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    घर के नजदीक ही धान बेच सकेंगे आसपास के गांवों के किसान, 400 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ कोरबा, 19 नवंबर 2026।छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर कोरबा जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन आज देश को होगी समर्पित

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़ी राहत, आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    दूरस्थ गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत, परसदा में शुरू हुआ नया धान उपार्जन केंद्र

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    17 दिसंबर को रायपुर में होगा गौ सम्मान दिवस का आयोजन, 5 लाख लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा

    सक्ती में नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नई टीम की घोषणा