पीएम आवास शहरी 2.0 ने बदली गुंजा साहू की जिंदगी

जहां हर बरसात डराती थी, अब वहीं पक्का घर देता है सुकून

कोरबा, 11 सितंबर 2026। कभी कच्चे मकान की दीवारों और टपकती छत के बीच जीवन गुजारने वाली काशीनगर निवासी श्रीमती गुंजा साहू के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। परिवार की सीमित आमदनी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए आसान नहीं था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारों और फर्श में सीलन भर जाती थी तथा मिट्टी के घर में सांप-बिच्छुओं का डर भी बना रहता था।

श्रीमती गुंजा साहू बताती हैं, “पहले हमारा घर कच्चा था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था और घर में सीलन हो जाती थी। बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता रहती थी। पक्का मकान बनाने की इच्छा थी, लेकिन सीमित आमदनी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था।”

उनके पति श्री सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। सीमित आय में परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना ही प्राथमिकता थी। ऐसे समय में पीएम आवास शहरी 2.0 योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

योजना के तहत आवास निर्माण के लिए उन्हें तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। शासन से मिली सहायता और परिवार की बचत राशि को मिलाकर उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।

आज गुंजा साहू का परिवार अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन बिता रहा है। वे कहती हैं, “जब हमें पीएम आवास योजना का लाभ मिला, तो लगा कि अब हमारा भी पक्का घर बन सकता है। शासन की सहायता से वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। अब बारिश में छत से पानी टपकने की चिंता नहीं रहती और न ही सांप-बिच्छुओं का डर सताता है।”

पक्का मकान मिलने से परिवार के जीवन में केवल आवास की सुविधा ही नहीं आई, बल्कि सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जिस घर में कभी हर बारिश चिंता लेकर आती थी, आज वही पक्का आशियाना परिवार को सुकून और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दे रहा है।

गुंजा साहू के लिए यह मकान महज ईंट और सीमेंट से बना घर नहीं, बल्कि वर्षों की परेशानी से मुक्ति और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार बन गया है। अपने अनुभव साझा करते हुए वे कहती हैं, “हमने कभी नहीं सोचा था कि पक्के घर का सपना पूरा होगा। आज अपने घर में परिवार के साथ बहुत खुशी और सुकून मिलता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

पीएम आवास शहरी 2.0 योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत के साथ सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिल रही है। गुंजा साहू का पक्का मकान इसी बदलाव की एक सशक्त मिसाल है।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प