अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई

एनटीपीसी जमनीपाली पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

कोरबा, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा ने फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर के अनुसार, कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर 9 सितंबर की रात रूमगरा हवाई पट्टी चौक के समीप गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर कार्रवाई की गई। मौके पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया।
जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित वाहनों में एनटीपीसी लिमिटेड, जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर उक्त स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने तत्काल एनटीपीसी जमनीपाली के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए। जांच में मौके पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एनटीपीसी के विरुद्ध 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।
अवैध डम्पिंग पर रहेगी लगातार नजर
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डम्पिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने कहा कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प