एकल आचार्य सरस्वती शिक्षा केंद्रों की मानस गान प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह

20 गांवों के मानस प्रेमियों ने प्रस्तुतियों से दिखाई भक्ति और संस्कार की झलक
रामचरितमानस के सुरों से गूंजा पतरापाली, विजेताओं व प्रतिभागियों सहित अतिथियों का हुआ सम्मान

कोरबा। विद्या भारती छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा केंद्रों की कार्ययोजना के अंतर्गत करतला संकुल की मानस गान प्रतियोगिता ग्राम पतरापाली में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में करतला संकुल के 20 गांवों से मानस प्रेमियों ने सहभागिता करते हुए रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का गायन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कोरबा श्री सुधीर चोपड़ा, प्रांतीय सचिव श्री चन्द्र किशोर श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख श्री कीर्ति अग्रवाल, प्रांत प्रमुख श्री नरेश जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि श्री अंतराम राठिया, संयोजक श्री ननकी राम राठिया एवं बी.पी. भट्ट गुरुजी मंचासीन रहे।

अतिथियों ने कहा कि जनजातीय एवं वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के साथ इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों तथा ग्रामीणों में संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता आती है।

20 गांवों के प्रतिभागियों का सम्मान

मानस गान प्रतियोगिता में करतला संकुल के सभी 20 गांवों से आए मानस प्रेमियों को रामचरितमानस की पुस्तक, मां सिद्धिदात्री की तस्वीर, गमछा एवं 350 रुपये की नगद सांत्वना राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी कोरबा श्री सुरेश झा के साथ श्री मिथिलेश पांडे एवं श्री रामेश्वर राठिया मंचासीन रहे। अतिथियों के कर-कमलों से प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

आयोजन में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का सहयोग

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला समन्वयक श्री भारत लाल राठिया, करतला संकुल समन्वयक श्री नेतराम प्रजापति, कुदमुरा संकुल समन्वयक श्री अबीर सिंह राठिया सहित 20 गांवों के आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पतरापाली की आचार्य श्रीमती जय असंती राठिया एवं संयोजक श्री ननकी राम राठिया ने आयोजन की व्यवस्थाओं में विशेष भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कोरबा के व्यवसायी श्री मनीष मोदी एवं श्री अमित अग्रवाल द्वारा गमछा, सहयोग राशि तथा शॉल-श्रीफल की व्यवस्था की गई। श्री मुकेश अग्रवाल ने बच्चों के लिए गणवेश उपलब्ध कराया। वहीं ग्रामवासियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए भोजन-प्रसाद, माइक एवं टेंट आदि की व्यवस्था में सहयोग किया।
मानस गान प्रतियोगिता के आयोजन से पतरापाली सहित आसपास के गांवों में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा। ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में आनंदपूर्वक सहभागिता की।

  • Related Posts

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश कोरबा, 22 सितंबर 2026। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में…

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    बकरी पालन ने बदली जिंदगी, पक्का हुआ घर और बेटी की शादी का सपना भी हुआ पूरा कोरबा, 21 सितंबर 2026। आर्थिक तंगी और सीमित आमदनी के बीच परिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    10 बकरियों से शुरू हुआ सफर, आज 40 से अधिक बकरियों की मालकिन हैं प्रमिला सिंह

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की खबर का प्रशासन ने किया खंडन

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ पेयजल

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    खपरैल की टपकती छत से पक्के आशियाने तक, प्रधानमंत्री आवास योजना ने आरती बाई का सपना किया साकार

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

    नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोरबा जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प