कोरबा (छत्तीसगढ़)। नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी क्रम में कोरबा जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
संगठन की कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लिलियन ग्रेस की गरिमामयी अनुशंसा एवं सहमति से किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी
श्री संजय पाण्डेय, कोरबा — जिला अध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच, कोरबा।

श्रीमती अरुणा सान्याल, कोरबा — जिला अध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मोर्चा, कोरबा।

श्रीमती उत्तरा देवी कुम्भकार, कोरबा — प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे निष्ठा, अनुशासन, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही ‘परम वैभव भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सक्रिय योगदान देंगे।
औपचारिक शपथ के साथ संगठन से जुड़े नए सदस्य
संगठन विस्तार की इसी कड़ी में संत कबीर चौक, कुसमुंडा (कोरबा) निवासी श्री संजय कुमार पांडेय, सुपुत्र श्री रामाश्रय पांडेय, ने नरेंद्र मोदी विचार मंच की विचारधारा एवं राष्ट्रहित के उद्देश्यों से प्रभावित होकर मंच की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
श्री पांडेय ने विधिवत शपथ पत्र भरकर संगठन के नियमों, अनुशासन एवं सिद्धांतों का पालन करने तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
नरेंद्र मोदी विचार मंच ने कहा कि संगठन का यह विस्तार राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े समर्पित एवं सेवाभावी लोगों को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।






